‘ये लोग तो मेरी दादी को भी…’, ‘पप्पू’ कहे जाने पर राहुल गांधी ने दिया करारा जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2022। भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को ‘पप्पू’ बुलाए जाने पर विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्हें ‘पप्पू’ कहलाने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यह विरोधियों के प्रचार अभियान का हिस्सा है। एक साक्षात्कार में कहा उन्हें पता है कि विरोधियों के दिल में डर बैठ गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे हमारी यात्रा से नाखुश हैं इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। मुझे इन नामों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तो कहता हूं कि कृपया वे मेरा और नाम लें। साक्षात्कार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लिया गया था जब वह मुंबई में थे। 

मेरी दादी को भी ये लोग गूंगी गुड़िया कहते थे: राहुल गांधी
इंदिरा गांधी के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें आयरन लेडी कहने से पहले गूंगी गुड़िया कहा जाता था। वही लोग जो मुझ पर चौबीसों घंटे हमला करते हैं,  मेरी दादी को गूंगी गुड़िया कहते थे और अचानक गूंगी गुड़िया आयरन लेडी बन गई। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे परवाह नहीं है। आप मुझे कुछ भी बुला सकते हैं। मुझे इसे लेने की जरूरत नहीं है। राहुल से पूछा गया कि क्या आप चाहेंगे कि कोई महिला इंदिरा गांधी के गुणों के साथ आपके जीवन में हों? इस पर राहुल ने कहा कि यह एक दिलचस्प सवाल है। मैं बताना चाहता हूं कि मेरी मां और दादी के गुणों का मिश्रण अच्छा है।

अब तीन जनवरी से दिल्ली में शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची और 3 जनवरी को कश्मीरी गेट से फिर से शुरू होकर उत्तर में शेष यात्रा को पूरा करेगी। जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

एरिजोना में तीन भारतवंशियों की मौत, बर्फ से जमी झील में गिरे थे, एक हुआ रेस्क्यू, फिर भी नहीं बची जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 28 दिसंबर 2022। अमेरिका में तीन भारतवंशियों की मौत की खबर सामने आई है। बताया गया है कि एरिजोना राज्य में सोमवार को तीनों लोग कोकोनीनो काउंटी में वुड्स कैन्यन लेक के पास मौजूद थे। इनमें दो पुरुष और एक महिला थीं। दोपहर करीब 3.35 […]

You May Like

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा