केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश, पायलट समेत सात लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देहरादून 18 अक्टूबर 2022। केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की वजह खराब मौसम और कोहरा बताया जा रहा है। घने कोहरे की वजह से हेलिकॉप्टर जमीन से टकरा गया। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशेन के बेल कंपनी का है। हेलिकॉप्टर ने सुबह 11.25 में केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। कुछ फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें हेलिकॉप्टर का मलबा, आग और स्थानीय लोग दिखाई पड़ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- नजर बनाए हुए हैं
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।

सीएम ने दिए जांच के आदेश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।’

2013 में केदारनाथ में सबसे बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा
25 जून 2013 को केदारनाथ में सबसे बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था। उसी साल राज्य सबसे बड़ी त्रासदी से गुजर रहा था। बाढ़ में फंसे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हादसे की वजह खराब मौसम बताई गई थी। इसमें पायलट, कोपायलट समेत 20 जवान शहीद हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

112 आकांक्षी जिलों की ओवरऑल परफॉरमेंस श्रेणी में नारायणपुर पांचवें स्थान पर

शेयर करेस्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में दूसरा एवं शिक्षा श्रेणी के आधार पर जारी रैकिंग में चौथा स्थान मिला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीति आयोग की ओर से अगस्त […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप