इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 जून 2026। छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस संक्रमण की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार पिछले एक महीने से संभावित खतरे को देखते हुए सभी स्तरों पर तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्रदेश में इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दुर्ग जिले में एहतियातन तीन विदेशी नागरिकों को आइसोलेशन और क्वारंटाइन में रखा गया है। ये तीनों अफ्रीकी देशों के नागरिक हैं और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत 21 दिनों तक निगरानी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में किसी भी व्यक्ति में इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है और न ही उनमें संक्रमण से जुड़े कोई लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं।

कर्नाटक की राजनीति पर भी साधा निशाना
कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ते हैं और उनके पास कोई स्पष्ट विचारधारा या सिद्धांत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी पार्टियों का मुख्य उद्देश्य सत्ता के लाभ प्राप्त करना होता है, जबकि जनहित और देशहित उनके एजेंडे में प्राथमिकता नहीं रखते।

सीएम हेल्पलाइन से बढ़ेगा जनता का भरोसा
राज्य में शुरू की जा रही सीएम हेल्पलाइन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहल आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों की समस्याएं उच्च स्तर तक नहीं पहुंच पातीं, लेकिन हेल्पलाइन व्यवस्था से नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस व्यवस्था से शिकायतों की निगरानी बेहतर होगी और लोगों का सरकार पर भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएम हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

Leave a Reply

Next Post

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 06 जून 2026। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अब तक महागठबंधन के तहत कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच एक-एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा चल रही थी, लेकिन […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर