फिल्मों से आगे अदा शर्मा का साहित्यिक जलवा, मराठी कविता ने जीता दिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
अनिल बेदाग
मुंबई, 10 नवंबर 2026। अपनी अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने वाली अदा शर्मा ने इस बार अपनी कलम का जादू दिखाया है। अभिनेत्री की नई मराठी कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खास बात यह है कि उनकी कविता का नायक एक ऐसा भेड़िया है, जो खूंखार छवि छोड़कर शाकाहारी बनने का फैसला करता है। मजेदार तुकबंदी, मासूमियत और हास्य से सजी इस कविता ने लोगों का दिल जीत लिया है।
इससे पहले अदा की ‘एक होती इडली’ कविता को भी खूब पसंद किया गया था। अब उनकी मराठी भाषा पर पकड़ देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। एक प्रशंसक ने लिखा, “तुमची मराठी खूप छान आहे!”


