रात में परिवार संग खाना खाया, सुबह खेत में लटका मिला युवक का शव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में 21 वर्षीय युवक का शव खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उदय कुमार कश्यप के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार उदय कुमार रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसके पिता की नींद खुली तो उदय कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत की ओर जाने वाले कुछ लोगों की नजर पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान उदय कुमार के रूप में की।

घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मोबाइल फोन और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भिंड, 18 अगस्त 2026। भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम […]

You May Like

भारतीयों में डायबिटीज-हाई बीपी का डबल अटैक....|....भारतीय स्पिनर ने किया अचानक संन्यास का एलान....|....अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी 'दृश्यम 3'?....|....कांगो में इबोला का कहर: 4,000 से अधिक मौतें....|....केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?....|....ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या....|....किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा....|....बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता....|....इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश....|....इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग