मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद, राज्य में तनावपूर्ण स्थिति

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मणिपुर 7 अगस्त 2022 । मणिपुर के बिष्णुपुर में तीन से चार युवकों द्वारा एक वैन में आग लगाने की घटना के बाद राज्य में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने पूरे राज्य में पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है, वैन को फूंकने वाले युवक एक विशेष समुदाय के थे, जिसके बाद से पूरे राज्य में सांप्रदायिक स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसके अलावा प्रशासन ने चुराचंदपुर और बिष्णुपुर में अगले दो महीनों के लिए धारा 144 भी लागू कर दी है। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे मैसेज

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शनिवार को दोपहर 3:35 बजे पझौगाक्चो इखई अवांग लेइकाई में एक जलती हुई वैन मिली। इस वैन को कथित तौर पर तीन-चार युवकों ने आग लगा दी, वे युवक एक विशेष समुदाय से आते थे। इसके बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने के लिए तरह-तरह के मैसेज वायरल होने लगे। इसके बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Next Post

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20: बतौर कप्तान लगातार आठवीं सीरीज जीते रोहित शर्मा, भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 7 अगस्त 2022 । भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 में 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत