भारत बोला- ईरानी विदेश मंत्री से वार्ता में नहीं उठा आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 जून 2022। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान की विदेश मंत्री एस जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक में पैगंबर पर टिप्पणी का मुद्दा नहीं उठा। वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से भी इससे जुड़ा बयान हटा लिया गया है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया था कि जयशंकर और डोभाल के साथ बुधवार को वार्ता में पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा उठाया गया था। इस दौरान डोभाल ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ईरान की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया था कि ईरान इस संबंध में कार्रवाई से संतुष्ट है। इसे लेकर उठे सवालों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा, मेरी समझ यह है कि जिस बयान का आप जिक्र कर रहे हैं, उसे वापस ले लिया गया है।

दोहराया : निजी विचार सरकार का रुख नहीं
निजी टिप्पणियां सरकार के रुख को प्रदर्शित नहीं करती हैं। हमारे वार्ताकारों को इस बारे में बता दिया गया है। ऐसे ट्वीट एवं टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। -अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय

अच्छे भविष्य की ओर भारत और ईरान
ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि हम नई दिल्ली और तेहरान के बीच, विशेष रूप से व्यापार और अर्थव्यवस्था में अपने आगे एक उज्ज्वल और अच्छा भविष्य देख सकते हैं, दोनों देशों का नेतृत्व व्यापार की मात्रा को अपने ऐतिहासिक स्तर पर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आगे उन्होंने कहा कि गुरुवार को नई दिल्ली में चर्चा में, हम दोनों देशों के बीच एक बैंकिंग तंत्र को सक्रिय करने की आवश्यकता पर भी सहमत हुए… कल नई दिल्ली में, हमने व्यापार और नागरिक मामलों में कानूनी सहायता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

27 कैमरे हटाए गए : ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अब निगरानी मुश्किल
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली संस्था ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अगले तीन से चार हफ्तों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि ईरान ने निगरानी करने वाले 27 कैमरे हटा दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय एटमी ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि ईरान का यह कदम उसकी एटमी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी करेगा। ईरान के साथ विश्व शक्तियों के परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए यह एक घातक झटका होगा। ग्रॉसी ने कहा, जिन परमाणु संयंत्रों से कैमरे हटाए गए हैं उनमें भूमिगत नटांज परमाणु संयंत्र के साथ इस्फाहान शामिल हैं। हालांकि अभी भी ईरान में 40 निगरानी कैमरे काम कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जज्बा: सात साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर फहराया झंडा, यह इतिहास रचने वाली देश की सबसे छोटी बेटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रोपड़ (पंजाब ) 10 जून 2022। रोपड़ की सात साल की सानवी सूद ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। रोपड़ निवासी सानवी सूद भारत की सब से छोटी उम्र की पहली लड़की है, जिसने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय