कांग्रेस ने टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ठीक से नहीं की तैयारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 7 अप्रैल 2021। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सही से तैयारी नहीं की जिस कारण आज टीके की कमी होने या इनके खराब हो जाने की खबरें आ रही हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय-समय पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सके।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”कोरोना के 1,15,736 नए मामले आए हैं। यह दूसरी लहर कहीं ज्यादा भयावह साबित हो रही है। हम नए मामलों की संख्या में अमेरिका और ब्राजील से आगे हैं, लेकिन टीकाकरण में उनसे पीछे हैं। यह दूसरी लहर कब सुनामी बन जाए, हमें पता नहीं। इस बारे में सोचना होगा।”

खेड़ा ने सवाल किया, ”हम सरकार से जानना चाहते हैं कि हमने तैयारी क्यों ठीक नहीं की? कितने लोगों को टीका लगाना है, इस बारे में पहले क्यों तय नहीं किया गया?” उन्होंने आरोप लगाया, ”जगह जगह से ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीके की कमी हो रही है और टीके खराब भी हो रहे हैं। इसका सीधा मतलब है कि सरकार ने सही से तैयारी नहीं की।”

कांग्रेस नेता के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने को लेकर कई जगहों पर पुलिस बर्बरता दिखा रही है। क्या कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करवाने का यह तरीका है? मास्क पहनने को लेकर जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ”आप कार में हों या सरकार में हों, सबको यह संदेश देना होगा कि आप मास्क लगाइए।”

खेड़ा ने यह भी कहा, ”प्रधानमंत्री जी आप कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक बार-बार बुलाया करें ताकि इस समस्या को लेकर मिलकर काम करिए। आज मिलकर लड़ाई लड़ने का समय है। कांग्रेस और राहुल गांधी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े रहेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को आम लोगों के मन से टीके को लेकर जुड़ी भ्रांतियों या आशंकाओं को दूर करने के साथ ही टीका निर्माता कंपनियों के सामने खड़ी धन की समस्या का निराकरण भी करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

9 अप्रैल को हो सकती है भारत और चीन के बीच 11वें दौर की सैन्य वार्ता, होगी चर्चा?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 7 अप्रैल 2021। लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर तनाव कम करने को लेकर दोनों देशों की ओर से सैन्य वार्ता के जरिए कोशिशें जारी हैं। लद्दाख के गोगरा, हॉट स्प्रिंग और डेपसांग क्षेत्र में जारी तनाव को हल करने के लिए भारत-चीन के […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस