ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो “तोता तोता” हुआ लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 जुलाई 2025। सोशल मीडिया स्टार ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो “तोता तोता” मुम्बई के अजूरो एनएक्स क्लब में भव्य रूप से लांच किया गया, जिसकी डायरेक्टर सुषमा सुनाम हैं। मर्लिन मैजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस डांस नम्बर सांग के प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव हैं। गाने के गीतकार संगीतकार सावन कुमार और गायक रॉकिंग सावन कुमार हैं। तोता तोता के लॉन्च पर एल्बम से जुड़ी पूरी टीम के साथ अभिनव श्रीवास्तव के गुरुजी नीरज शर्मा, नीरज श्रीधर, जैनब पत्रा सहित कई सोशल मीडिया इनफ्लूएनसर और गेस्ट्स उपस्थित थे. एक शानदार केक काटकर इस सांग लांच का जश्न मनाया गया। ईशान मसीह और काजोल दास के साथ साथ डायरेक्टर सुषमा सुनाम ने भी इस गाने पर खूब डांस किया।  

प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव के बड़े भाई नीरज शर्मा विशेष रूप से यहां मौजूद थे। नीरज शर्मा कई रिएलिटी शोज के प्रोड्यूसर हैं और अभिनव श्रीवास्तव उन्हें गुरुजी मानते हैं जिन्होंने अभिनव को निर्माता बनने मे काफी स्पोर्ट किया। डायरेक्टर सुषमा सुनाम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसे ही उन्होंने तोता तोता गीत सुना उन्हें लगा कि यह बहुत चलने वाला गाना है। ईशान और काजोल दास ने इस मे ग़ज़ब का अभिनय और डांस किया है। 

प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव भी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होने कहा कि ईशान को जब यह गाना करने को कहा तो वह तुरन्त तैयार हो गए। उन्होने पूरी एनर्जी से इस मे डांस किया है। य़ह पैप्पी नम्बर है जिसपर लोग झूमने नाचने वाले हैं। इसके बाद मैं ईशान और जैनब के साथ एक जबर्दस्त वीडियो प्रोड्यूस करने जा रहा हूं।

Leave a Reply

Next Post

न्याय योजना का नाम बदलकर किसान उन्नति योजना किया गया

शेयर करेन्याय योजना में धान के अलावा दलहन-तिलहन, कोदो, कुटकी सहित अन्य फसलों के लिये प्रोत्साहन राशि मिलता था जिसे भाजपा ने बंद किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 जुलाई 2025। साय सरकार कैबिनेट के द्वारा दलहन, तिलहन, मक्का फसलों पर सहायता राशि प्रदान करने के निर्णय को न्याय योजना की कॉपी-पेस्ट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण