कपिल देव ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, खेल विकास पर हुई अहम चर्चा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा तथा छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा के गर्भ गृह में नारेबाजी, सभी कांग्रेसी विधायक सस्पेंड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 फरवरी 2025।। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के सारे विधायक को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात