कोयला-सीमेंट लोड वाहनों के बीच टक्कर, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 24 फरवरी 2026। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की केबिन में फंसने से जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र के केंदई झरना के पास की है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। कोयला लोड ट्रेलर कोरबा से आ रहा था। सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी।

मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर बाहर निकल गया। सीमेंट वाहन का चालक केबिन में फंस गया। आग तेजी से फैल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन कटघोरा से आता है, इसलिए घटनास्थल तक पहुंचने में कई घंटे लग गए।

Leave a Reply

Next Post

लोकतंत्र का संकल्प, समर्पण, समाधान : बृजमोहन अग्रवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 फरवरी 2026। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि समूचे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता-जनार्दन के लिए संकल्प, समर्पण और समाधान की एक सटीक मिसाल हो सकते हैं। पिछले करीब 40 सालों से जनता में दुःख दर्द में हमेशा काम आने […]

You May Like

रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस....|....महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री....|....मुलुंड में मलाइका अरोरा का ग्लैमरस अंदाज....|....14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन....|....जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता