कब्र खोदकर निकाला तीन माह की मासूम का शव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ग्वालियर, 31 अगस्त 2026। भितरवार क्षेत्र के चैतगांव में तीन माह की मासूम बच्ची की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को दफनाने के बाद कुछ लोगों ने कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाल लिया और परिजनों के घर के सामने फेंक दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मामला भितरवार के चैतगांव स्थित मुंशी का पुरा का है। जानकारी के अनुसार कृष्णा बाई और बीरबल सिंह बंजारे की तीन माह की बच्ची की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए बच्ची के शव को भीमवाड़ा नदी किनारे श्मशान क्षेत्र के पास ले गए। परिजनों के मुताबिक बच्ची के दादा चिमन सिंह बंजारा का परिवार भी नदी किनारे डेरा बनाकर रहता है। परिवार ने नदी किनारे एक खेत के पास बच्ची को दफना दिया। परिजनों का कहना है कि बच्ची को दफनाने के दौरान वहां खेती करने वाले कुछ गुर्जर समुदाय के लोगों ने जमीन को अपनी बताते हुए इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध के बावजूद परिवार बच्ची को दफनाकर वहां से घर लौट आया। इसके बाद कुछ लोगों ने कब्र खोदकर बच्ची का शव बाहर निकाला और उसे बंजारा परिवार के घर के सामने लाकर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज परिजनों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और झड़प की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर करहिया थाना पुलिस और एसडीओपी गगन हनवत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और सड़क से जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के शव को दूसरी जगह दफन कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से विवादित जमीन का स्थायी सीमांकन कराने और उसे आधिकारिक रूप से मुक्तिधाम घोषित करने की मांग की है। साथ ही बच्ची के शव के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। एडिशनल एसपी देहात जयराज कुबेर के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जमीन की स्थिति की जांच के लिए तहसीलदार को भेजा जाएगा। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और जमीन के स्वामित्व तथा बच्ची के शव को कब्र से निकालने के आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी 17 साल की बेटी

शेयर करेमां-मामा ने गला घोंटकर मार डाला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल, 31 अगस्त 2026। राजधानी भोपाल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी आयुषी की उसकी मां और मामा ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'