नक्सलियों के निशाने पर भाजपा नेता, छह दिन में दूसरी हत्या; दहशत का बना माहौल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 07 मार्च 2024। नक्सलियों के जांगला इलाके के कोटमेट्टा में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियों ने तालाब निर्माण में लगी जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता और व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष रहे जांगला निवासी कैलाश नाग की बुधवार की शाम नक्सलियों ने कोटमेट्टा में हत्या कर दी। जांगला थाना से करीब 12 किलोमीटर कोटमेट्टा में नये तालाब का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां कैलाश नाग की जेसीबी वाहन से काम कराया जा रहा था।

इसी दरमियान नक्सलियों ने कैलाश की हत्या कर दी। बता दें कि छह दिनों के भीतर नक्सलियों ने दूसरे भाजपा नेता की हत्या की हैं। बीते शुक्रवार को नक्सलियों ने तोयनार के एक शादी समारोह में गए थे। भाजपा नेता व जनपद सदस्य तिरुपति कटला की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी। छह दिनों में दो भाजपा नेताओं की हत्या से जिले में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

अब गरीब परिवारों को मिलेगी मुफ्त दाल और नमक, चंपई सोरेन कैबिनेट ने 40 प्रस्तावों को दी मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 07 मार्च 2024। झारखंड सरकार ने गरीब परिवारों को मुफ्त में एक किलोग्राम दाल और आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराने का फैसला किया है। बुधवार को सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिला अधिकारियों और एकल पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 18 वर्ष […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब