कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने सरकार की विफलताओं को लेकर निकाली पदयात्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 दिसंबर 2024 । कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर पदयात्रा निकाली। राज्य की विष्णु देव साय सरकार एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियां बता रही हैं और कांग्रेस भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में संतोषी नगर से इंदिरा गांधी चौक तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा प्रदेश में लूट, हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस और पुलिस परिवार पर हमला हो रहा है। किसान धान बेचने दर-दर भटक रहे हैं। बलौदा बाजार व कवर्धा की घटना से प्रदेश की बदनामी हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था व अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और बेरोजगारी चरम पर है। विष्णु देव साय की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान पदयात्रा में प्रमुख रूप से पीसीसी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल,वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलाम रिज़वी,संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान,पार्षद समीर अख्तर,मनोज पाल,प्रेरणा साहू,रेशम लाल अजगले,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागदेलवार,शरद गुप्ता,देवेंद्र पवार, सुन्दरेश श्रीवास्तव ,विजय देवांगन,मनोज यादव,मुनेश गौतम,सल्लू भाई,राजेश विश्वकर्मा ,संजय ठाकुर,दिनेश निर्मलकर,राजेश कटारे,शैलेंद्र शर्मा ,विजय बाफना,महेश भाई,नदीम खान, राकेश ध्रुव , जितेन सोनवानी ,दिवाकर कलीम ,बिरसिंग धीवर ,चंदन विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, हरक साहू ,राजेन्द्र नेताम करण धीवर लाल,चुम्मन ,लखन लाल साहू ,धनजीत तारक,मोहम्मद आलम, रामू ध्रुव, लोकू, रवि साहू ,लेखराम साहू, मिथलेश देवगन ,शब्बीर खान,नईम खान,शकील खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला पैदल मार्च

शेयर करेगौतम अडानी की धोखाधड़ी पर कार्यवाही और मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी राजभवन मार्च छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 दिसंबर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर मूर्ति से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। अडानी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान