पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारों से चर्चा

admin
शेयर करे

सरकार ने लाखों किसानों का धान नहीं खरीदा

गृहमंत्री से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही

शराब बंदी की बात करने वाले खपत बढ़ाने में लगे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 फरवरी 2026। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर कहा कि 75 दिन तक सरकार को धान खरीदी करना था जो कि 53 दिन में ही समाप्त कर दी गई, लाखों किसान धान बेचने से वंचित रह गए, हज़ारो किसानों को टोकन नहीं मिला जिन्हे मिला भी उनसे ज़बरदस्ती आधा धान बेचने के लिए सहमति बनाने के लिए दबाव बनाया गया। सरगुजा, बस्तर, कांकेर समेत अलग-अलग जिलों का मैंने दौरा किया वहां के किसानों से मुलाकत भी की। किसान धान बेचने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे और मुख्यमंत्री नौका विहार कर रहे थे। जो किसान क़र्ज़ लिए थे उनका भी सरकार ने धान नहीं ख़रीदा। ’सवाल इस बात का है सरकार किसानों से अब ऋण वसूली कैसे होगी ? मोदी की गारंटी पूरी तरह फेल हो गई है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मैंने पत्र भी लिखा है।

प्रदेश में शराब की क़ीमत बढ़ाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव में भाजपा ने शराबबंदी की बात कही थी। भाजपा ने शराब दुकानों की संख्या बढ़ा दी है और अब क़ीमत भी बढ़ा रहे है। प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ते जा रहा है। सरकार आम जनता को नशे में डुबो रही है। डबल इंजन की सरकार है, प्रदेश में ड्रग्स और गांजा कहां से आ रहा है? उड़ीसा में भी इनकी सरकार है फिर भी प्रदेश में नशा कहां से आ रहा है? उड़ता पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ को भाजपा उड़ता छत्तीसगढ़ बना रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम तनाव मामले में कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। क़ानून नाम की कोई चीज नहीं है प्रदेश में। बीरनपुर में ज़ब हिंसा की घटना हुई थी तब अरुण साव वहां गए थे, क्या राजिम जाएंगे ?

Leave a Reply

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजियाबाद 04 फरवरी 2026। गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान