ससुर-बहू का अफेयर: अंतरंग पकड़े गए थे रियाजुद्दीन और सना, चैट भी पढ़ता था पति; मुबीन ने पिता-पत्नी को मार डाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बुलंदशहर 26 मई 2026। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के कलंदरगढ़ी गांव में रविवार को हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। घटना के एक दिन बाद ही जांच पड़ताल में हैरान करने वाले राज खुले हैं। सामने आया है कि पति मुबीन और पत्नी सना के रिश्ते में शादी के कुछ दिन बाद ही दरार आ गई थी।

बताया गया है कि निकाह के करीब सात महीने तक तो सबकुछ सही चला, लेकिन इसके बाद रिश्ते में तल्खी आना शुरू हो गई। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। इसके चलते ही घर में क्लेश शुरू हो गया था। मुबीन के प्रॉपर्टी डीलर पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच पनपी नजदीकियों की पुष्टि उनके बीच वाट्सएप पर हुए वॉयस मैसेज व चैट से हो रही है। कलंदरगढ़ी गांव में दवा विक्रेता मुबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मुबीन ने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिता रियाजुद्दीन की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी।

पुलिस ने आरोपी मुबीन व परिवार के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि उसके पिता रियाजुद्दीन व पत्नी सना के बीच काफी समय से नजदीकी थी। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को मुबीन और सना का निकाह हुआ था। निकाह के सात महीने के बाद सितंबर 2025 में रियाजुद्दीन व सना के बीच नजदीकियां होने की बात सामने आ गई थी। रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को इस मामले में शक हुआ तो उसने मुबीन को बताया था। उसी समय से घर में विवाद होने लगा था।

अक्तूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इसके बाद मुबीन ने पत्नी सना को मायके भेज दिया था। ससुराल पक्ष को घटनाक्रम की जानकारी देकर तलाक देने की चेतावनी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसमें ससुराल पक्ष ने माफी मांगी थी। उस समय सना ने भी हां मिलाई थी। दोबारा ससुराल आने के बाद भी सना और रियाजुद्दीन में दूरियां कम नहीं हुईं।

किस्वर के डर व चुप्पी ने बढ़ाया मामला
मुबीन की मां और रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर की चुप्पी ने मामले को और बिगाड़ दिया। शुरुआत में जब मामला सामने आया था तो किस्वर ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। बात तलाक तक पहुंच गई थी। किस्वर ने रियाजुद्दीन से कहा था कि यदि तुमको सना के साथ रहना है तो बाहर जाना होगा। इस बात पर रियाजुद्दीन ने मकान अपने नाम बताकर सभी को घर से बाहर निकालने की चेतावनी दी। अपनी 16 वर्षीय बेटी व दो बेटों के साथ बाहर निकलने का डर किस्वर को सताने लगा था। उसके बाद उसने विरोध नहीं किया और चुपचाप सब सहती रही।

सना के महंगे शौक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
मुबीन की मां किस्वर ने बताया कि सना को महंगे कपड़े व गहनों का शौक था। मुबीन इन सब बातों का विरोध करता था। इसके चलते निकाह के बाद से ही सना और मुबीन के बीच दूरी शुरू हो गई थी। इसके बाद ससुर और बहू के बीच रिश्ता गहराता गया।

14 दिन के अब्बास के सिर से उठा मां का हाथ
सना के छोटे भाई सोहेल ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को उनकी बहन व मोमिन का निकाह हुआ था। दस मई को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम परिवार के लोगों ने अब्बास रखा। 14 दिन के अब्बास ने अभी ठीक से आंख खोलकर देखना भी शुरू नहीं किया था कि उसके सिर से मां का हाथ उठ गया और पिता भी अब जेल जाएगा।

घटना ने खानदान को गम व बदनामी दी मकबूल
मकबूल ने बताया कि उनका बेटा रियाजुद्दीन मेहनती था। कुछ दिन पहले ही पोते अब्बास का जन्म हुआ था तो सब खुश थे। बकरीद की तैयारी चल रही थी। कहा कि उनके परिवार को किसी की नजर लग गई। इस घटना ने दो लोगों की मौत और खानदान को बदनामी दे दी।

यह था पूरा मामला
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन थाना इलाके में एक तरफ बकरीद की तैयारियां चल रहीं थीं और दूसरी तरफ परिवार के ही एक युवक ने घर में खूनी खेल को अंजाम दे डाला। त्योहार से पहले कलंदरगढ़ी गांव में युवक ने पिता और पत्नी को मार डाला। उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रविवार को दोपहर में पहले पिता के सीने में और फिर पत्नी के सिर में गोली मार दी।  घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि कलंदरगढ़ी गांव निवासी मोमिन सुदेशपुर गांव में दवा की दुकान चलाता है। 

मोमिन को अपने पिता रियाजुद्दीन (50) और पत्नी सना (21) के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने बताया कि रविवार को भी पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। 

Leave a Reply

Next Post

कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बड़ा खुलासा, जांच में फेल निकला इंजेक्शन, प्रदेश भर में अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 26 मई 2026। कोटा अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद दवाओं की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के लिए भेजे गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैंपल अमानक पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेशभर में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ