स्टेशन पर बोझ उठाने वाला दीपक बना ‘कुली नंबर वन’, पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में जीता गोल्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 27 फरवरी 2023। कोरबा रेलवे स्टेशन मे कुली काम करने वाले दीपक पटेल ने दुर्ग के खुर्सीपार श्री राम चौक में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर लिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपिनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर कोरबा का नाम रोशन किया है। चैंपिनशिप में दीपक पटेल ने सबसे अधिक वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जिसके बाद उन्हें कोरबा का कुली नंबर वन लोग कहने लगे हैं।
दीपक पटेल ने  अंडर 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में स्कवाट में 165 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 85 किलोग्राम, डेड लिफ्ट में 110 किलोग्राम का वजन उठाया था। उन्होंने कुल 360 किलोग्राम वजन उठाकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर सभी कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया है। 
इससे पहले भी दीपक प्रो नेशनल कोलकाता और असम में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। वहीं, दीपक पटेल ने बताया इस प्रतियोगिता में उनके साथ शामिल होने से सुरेश अनंत आए थे। 

जिसमें सुरेश अनंत ने भी एक गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। दीपक पटेल ने कहा इस कामयाबी को हासिल करने में पॉवर लिफ्टिंग के सचिव वेंकट राव और कोच रिकार्डो  गुनियन का महत्वपूर्ण योगदान है। दीपक पटेल की शानदार प्रदर्शन के लिए वार्ड पार्षद सुफल दास सहित  मोहल्ले वासियों ने भी विजेता खिलाड़ी दीपक पटेल को बधाई एवं शुभकामनाये दी हैं।

Leave a Reply

Next Post

शहीद को अंतिम विदाई : आईईडी ब्लास्ट में शहीद संजय लकड़ा का पार्थिव शरीर पहुंचा गृहग्राम, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जशपुर 27 फरवरी 2023। आईईडी ब्लास्ट में शहीद छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की 16वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा (42 वर्ष) का पार्थिव शरीर कुछ देर पहले ही गृहग्राम बाम्हनपुरा पहुंचा. वहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. शहीद को अंतिम विदाई देने विधायक विनय […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'