कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं, सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

श्रीनगर, जेएनएन : आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला किया है। यह हमला आज मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा बटागुंड इलाके में हुआ। आतंकवादियों ने यहां अल्पसंख्यक गार्ड को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनिमत यह रही कि सुरक्षागार्ड इस हमले में बाल-बाल बच गया। वहीं इस हमले के तुरंत बाद ही हमलावर आतंकी वहां से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने जब गार्ड पर हमला किया तो वह काफी दूर था। आतंकवादियों का निशाना चूक गया। इसी बीच गार्ड भी गोली की आवाज सुनकर चौकस हो गया और उसने आतंकवादियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। गार्ड की फायरिंग के तुरंत बाद ही हमलावर वहां से फरार हो गए। इसी बीच गोलीबारी की आवाज सुन एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल घटनास्थल पर पहुंच गया और उन्होंने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

आपको बता दें कि इससे पहले गत सोमवार को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दो निहत्थे पुलिसकर्मियों पर पीछे से हमला किया। इसमें हेड कांस्टेबल बलिदान और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया परंतु आतंकियों का कोई अतापता नहीं लग पाया।

यह हमला शाम करीब पांच बजे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के दो कर्मी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवराज और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार पुलवामा के काकपोरा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित एक टी-स्टाल के बाहर चाय पी रहे थे। दोनों उस समय ड्यूटी पर नहीं थे और सादे कपड़ों में ही वहां बैठे हुए थे। उनके पास कोई हथियार भी नहीं था। अचानक एक आतंकी आया और उसने पीछे से उन पर अपनी पिस्तौल से गोलियां दागी। गोलियां लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और आतंकी उन्हें मरा समझकर वहां से भाग निकला। आतंकी का एक साथी और भी था, जो उससे कुछ ही दूरी पर खड़ा था। दोनों आतंकी खेत के रास्ते अपने किसी ठिकाने की तरफ भाग निकले। यह पूरी घटना वहीं नजदीक में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी हमले में घायल रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के दोनों कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने हेड कांस्टेबल को बलिदानी घोषित कर दिया। घायल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देव राज की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। हमलावर आतंकी को चिन्हित कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

क्‍या तीसरे विश्‍व युद्ध में तब्‍दील हो सकता है रूस यूक्रेन जंग? रूसी युद्धपोत मोस्‍कवा के डूबने के बाद उठे सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्‍ली 19 अप्रैल 2022 । रूस यूक्रेन जंग के बीच अब एक नया मोड़ आ गया है। फ‍िनलैंड और स्‍वीडन पर नाटो और रूस के मध्‍य तनातनी के बीच अब ब्‍लैक सी फ्लैगश‍िप युद्धपोत मोस्‍कवा के डूबने के बाद यह तनाव और बढ़ गया है। रूसी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप