मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में नौ लोग घायल, कई की हालत गंभीर, विपक्ष ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 27 अक्टूबर 2024। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस नौ के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़ की खबर है। स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहारों पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी। जैसे ही बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे भगदड़ मची। 

कैसे हुआ हादसा
दिवाली और छठ के त्योहारों के मद्देनजर अपने पैतृक स्थानों पर जाने की योजना बना रहे बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस पहुंचे थे, जहां अनारक्षित ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाए जाने के दौरान कई यात्री उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 5.56 बजे की है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन 22921 बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए एकत्र हुए थे। दिवाली और छठ के त्योहारों के कारण मुंबई से उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी चल रही हैं।

संजय राउत ने रेल मंत्री पर उठाए सवाल
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ और उसमें लोगों के घायल होने पर केंद्र सरकार और रेल मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘जब से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ है और फिर से रेल मंत्री को जिम्मेदारी दी गई है, इस देश में 25 से ज्यादा बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। जिनमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और घायल हुए हैं।’ राउत ने कहा कि ‘आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो और हाई स्पीड ट्रेनें चलाने की बात करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हवा में बसें चलाने की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? जिस तरह से बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में लोग घायल हुए हैं, उसके लिए रेल मंत्री जिम्मेदार हैं।’

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में बिगड़ते जा रहे हालात, दिवाली से पहले धुआं-धुआं हुई दिल्ली; 400 के पार पहुंचा AQI

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। इन दिनों दिल्लीवासियों की सांसों पर प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी की हवा इस कदर खराब हो चली है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार 405 दर्ज […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान