अमित शाह सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री; एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अगस्त 2025। अमित शाह मंगलवार को भारत के सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात का जिक्र किया और अमित शाह की जमकर तारीफ की। 30 मई, 2019 को कार्यभार संभालने के बाद से 2,258 दिनों तक पद पर रहने के साथ शाह ने अब वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। शाह का कार्यकाल कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद बल्लभ पंत के कार्यकाल से भी आगे निकल गया है। संयोग से शाह ने यह उपलब्धि 5 अगस्त को हासिल की, जिस दिन उन्होंने 2019 में संसद में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की घोषणा की थी। 

30 मई, 2019 से गृह मंत्री के रूप में कार्यरत
इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी 2,256 दिनों (19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 तक) तक इस पद पर रहे थे। वहीं, अमित शाह 30 मई, 2019 से गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं और 4 अगस्त, 2025 तक उन्होंने 2,258 दिन पूरे कर लिए। गोविंद बल्लभ पंत ने 10 जनवरी, 1955 से 7 मार्च, 1961 तक (कुल 6 वर्ष और 56 दिन) गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

गुजरात के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके
शाह 30 मई, 2019 को देश के गृह मंत्री बने और 9 जून, 2024 तक इस पद पर रहे। वे 10 जून, 2024 को फिर से गृह मंत्री बने और वर्तमान में कार्यरत हैं। गृह मंत्रालय के अलावा वह देश के पहले सहकारिता मंत्री भी हैं। इसके अलावा अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

NDA संसदीय दल की बैठक: रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को सम्मानित किया; पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर अहम प्रस्ताव पारित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अगस्त 2025। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल दलों के नेताओं ने आज संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी को सम्मानित किया। आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी लोगों की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप