दिल्ली के बाद गुजरात में बड़ा हादसा, भारी बारिश के चलते राजकोट एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर की छत ढही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजकोट 29 जून 2024। गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के चलते राजकोट एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिकअप और ड्रॉप एरिया में कैनोपी (छतरी) गिर गई। जुलाई 2023 में इसका लोकार्पण हुआ था। गनीमत रही की हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना दिल्ली जैसा हादसा हो सकता था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, छत पर भरे पानी को बाहर निकालने के लिए रखरखाव कार्य के दौरान यह ढह गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

गौरतलब है, एक दिन पहले ही दिल्ली में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक कैब ड्राइवर की जान चली गई थी। हादसे में छह लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया था, जिसकी चपेट में आकर कई कारें दब गईं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय जब कारों पर लोहे के बीम गिरे तो अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाते हुए नजर आए। वहीं, गुरुवार को जबलपुर एयरपोर्ट का भी शेड गिर गया था। इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जबलपुर में 450 करोड़ से नवनिर्मित डुमना एयरपोर्ट का शेड पहली ही बारिश में कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तीन महीने पहले ही टर्मिनल का मोदी जी ने लोकार्पण किया था। उन्होंने लिखा था कि मोदी जी की गारंटी बस तीन महीने ही टिक पाई। 

अचानक गिरा छज्जा अधिकारी की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नवनिर्मित डुमना एयरपोर्ट का ऊपरी छज्जा अचानक गिर गया था। इस दौरान वह खड़ी एक अधिकारी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इस मामले में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी अभी नहीं है। मैं सुबह से ही लगातार बैठक में हूं। लेकिन इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी। कोई ऐसी स्थिति बनी है तो दोबारा इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दिशा-निर्देश दिया जाएगा।

10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने किया था शुभारंभ
गौरतलब है कि 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में 450 करोड़ की लागत से बने डुमना नवनिर्मित एयरपोर्ट और ग्वालियर एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। महज तीन महीने के एयरपोर्ट का छज्जा टूटना निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। गौरतलब है कि डुमना एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण हुआ था। इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन महीने पहले किया गया था। आयकर विभाग में किराए पर लगी गाड़ी क्रमांक एमपी-20 जेडसी-5496 सहायक आयुक्त को डुमना एयरपोर्ट में छोड़ने गई थी। ड्राइवर ने गाड़ी को गो एंड डॉप एरिया में खड़ी की थी। अधिकारी को छोड़ने के लिए सभी एयरपोर्ट के अंदर चले गए थे। पूर्वान्ह 11.30 बजे फ्रेबिक शेड कार पर गिर गया, जिसके कारण कार का ऊपरी हिस्सा व कांच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव रत्न पांडे ने बताया कि सुंदरता के लिए गो एंड डॉप एरिया में फैब्रिक कैनोपी लगाई गई थी। बारिश के कारण कैनोपी में पानी भर गया था। पानी के वजन से फैब्रिक फट गया और पानी के फोर्स से नीचे खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जांच के निर्देश प्रोजेक्ट अधिकारी को दिए गए हैं। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा घटित न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सुबह तड़के हुआ हादसा
बता दें, सुबह करीब पांच बजे भारी बारिश के कारण आईजीआईए (घरेलू एयरपोर्ट) के टर्मिनल-1 के बाहर प्रस्थान द्वार संख्या 1 से लेकर द्वार संख्या 2 तक फैला शेड गिर गया था, जिससे करीब चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और करीब छह लोग घायल हो गए थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 29 जून 2024। कोरबा में शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से 2 लाख 68 हजार रुपए कीमती 912 पाव अंग्रेजी शराब की जप्ती बनाई है। आबकारी […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज