झारखंड विधानसभा के स्पीकर चुने गए झामुमो विधायक रबींद्रनाथ महतो, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 10 दिसंबर 2024। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार रबींद्रनाथ महतो को झारखंड विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उनके नाम का समर्थन किया। सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से सीएम हेमंत सोरेन ने रबींद्रनाथ महतो को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ झारखंड विधानसभा में स्पीकर के तौर पर यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है।  रबींद्र नाथ महतो ने नाला विधानसभा सीट पर भाजपा के माधव चंद्र महतो को 10,483 वोटों के अंतर से हराया था। उन्होंने सोमवार को अन्य विधायकों के साथ झारखंड विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था, “हमनें स्पीकर पद के लिए रबींद्र नाथ महतो का नाम प्रस्तावित किया है। हमें उम्मीद है कि वे सर्वसम्मति से चुने जाएंगे। हमने उनके नाम पर सहमति बनाने की पूरी कोशिश की है।”

झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में आया है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनडी को केवल 24 सीटों पर ही जीत मिली।

Leave a Reply

Next Post

सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया भोजपुरी देशी गीत “लुलिया रे” हुआ रिलीज होते ही वायरल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ रंजन सिन्हा मुंबई 10 दिसंबर 2024। भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया गाना “लुलिया रे” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह धोबी घाट गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो […]

You May Like

भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन....|....बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय....|....नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद....|....जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार....|....औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम....|....खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!....|....ऑयल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत अब शेयर बाजार में, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लाएगी आईपीओ