आतिफ असलम ने चलती कार से फैंस का दिया साथ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई, 30 अगस्त 2026। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गायक को देर रात ड्राइव के दौरान अपने गाने ‘दूरी’ (Doorie) को फैंस के साथ गाते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप में गायक अपनी कार के सनरूफ से बाहर निकलते हैं और बगल में चल रही गाड़ी में बैठे फैंस के साथ गाना गाते हैं। वीडियो पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?
यह मामला तब पेश आया जब जब फैंस के एक ग्रुप ने देर रात असलम को देखा और अपनी कार से ही उनके 2006 के हिट गाने ‘दूरी’ को गाना शुरू कर दिया। फैंस के इस अंदाज पर सिंगर ने अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर झांका और कुछ सेकंड के लिए उनके साथ गाना गाया। गाना गाने के बाद मुस्कुराते हुए वह वापस अपनी गाड़ी के अंदर चले गए।

यूजर्स को पसंद आया गायक का अंदाज
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में वह पल कैद है, जब फैंस बगल की कार से गा रहे हैं और असलम उनका साथ देते हैं।  इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है, जहां कई यूजर्स ने असलम के इस व्यवहार की तारीफ की है और उन्हें विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ बताया है।

यूजर ने किए कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘सोचिए, उस जिंदगी को सच में जीना जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमारी बारी होती तो चाहत फतेह अली खान या ढिंचक पूजा जैसा कोई निकल आता।’

आतिफ असलम के गाने
आतिफ असलम ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। इनमें ‘आदत’, ‘वो लम्हे’ और ‘तेरे बिन’ जैसे यादगार गाने शामिल हैं। उन्होंने ‘पहली नजर में’, ‘तू जाने ना’ और ‘दिल दियां गल्लां’ जैसे जबरदस्त हिट गानों के साथ हिंदी सिनेमा के म्यूजिक में अपनी मजबूत जगह बनाई थी।

पाकिस्तानी कलाकारों पर क्यों लगी पाबंदी?

  • आपको बता दें कि उरी आतंकी हमले के बाद 2016 में भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदियां और कड़ी कर दी गई थीं।
  • दोनों देशों के बीच तनाव के बाद, सितंबर 2016 में ‘इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ ने औपचारिक रूप से यह कड़ा कदम उठाया।
  • एसोसिएशन के मुताबिक जब तक दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो जाते, तब तक पाकिस्तानी कलाकारों को काम पर नहीं रखा जाएगा। 
  • 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस रोक को और कड़ा कर दिया गया।
  • तब ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने भारतीय मनोरंजन जगत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।

Leave a Reply

Next Post

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर को बहन मालती से मिली पहली राखी

शेयर करेप्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई, 30 अगस्त 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर चड्डा ने रक्षाबंधन मनाया है। रविवार को अभिनेत्री ने अपने बेटे के पहले रक्षाबंधन की एक प्यारी सी झलक शेयर की। इस मौके पर नन्हे नीर को उसकी […]

You May Like

एमपी की शराब छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी....|....डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका....|....पीवी ऐप के विरोध में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....चित्रकोट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं....|....संगमरमर से बना इंदौर का अन्नपूर्णा मंदिर है आस्था का केंद्र....|....एमपी में शराब घोटाले पर कांग्रेस का हमला....|....बागवानों को करोड़ों की कमाई का उपदेश, खुद की जमीन बेकार....|....विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली....|....वीबीजी-रामजी: 195 ग्राम पंचायतों में नहीं मिले श्रमिक....|....सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति की पुस्तक का किया विमोचन