आमिर खान की बेटी आइरा खान ने पहनी साड़ी, बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक मूड में आईं नजर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 31 जनवरी 2022। आमिर खान की बेटी आइरा खान सिल्वर स्क्रीन पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। आइरा खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आइरा खान फिल्मों में तो सक्रिय नहीं हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। आइरा खान नुपूर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

साड़ी पहनकर माथे पर लगाई बिंदी
आइरा और नुपूर आए दिन एक दूसरे का हाथ थामे पब्लिक प्लेस में नजर आ जाते हैं। हाल ही में नुपूर ने आइरा के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में आइरा खान किसी पारंपरिक हिंदू नारी की तरह साड़ी पहने और माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। वहीं नुपूर भी किसी फैमिली मैन की तरह जींस-टीशर्ट पहने दिखाई पड़ रहे हैं।

रोमांटिक मिजाज में दिखीं आइरा खान
तस्वीरों में नपूर बहुत प्यार से आइरा के गाल पर किस करते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- संडे को कुछ इस तरह तैयार हुए। तस्वीरें देखकर आइरा से भी रहा नहीं गया और उन्होंने कमेंट सेक्शन में किस वाले हर्ट इमोजी बनाए। ढेरों फैंस ने दोनों की तस्वीरों को लाइक और शेयर किया है। वहीं कमेंट सेक्शन में कपल की तारीफ की है।

कमेंट बॉक्स में लोगों ने जताया प्यार
एक यूजर ने लिखा- ईश्वर का आशीर्वाद आप दोनों पर बना रहे। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितना प्यारा कपल है। बता दें कि पिछले दिनों नुपूर ने अपनी फिजीक पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर ली है। उन्होंने हेवी वर्कआउट के बाद खुद को बिलकुल मस्कुलर बना लिया है।

Leave a Reply

Next Post

करहल में अखिलेश Vs अपर्णा पर बीजेपी में माथापच्ची, एक तीर से साधेगी 3 निशाने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 31 जनवरी 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से सोमवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी तक इस सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में इस बात […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप