रायगढ़ में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 13 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एक युवक की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े गुमडा निवासी सरोज चक्रवर्ती (27) की आम के पेड़ पर फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि सरोज कल शाम से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था, आज सुबह महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने गांव के अमरैया क्षेत्र में देखा कि सरोज का शव गमछे से आम पेड़ पर लड़का हुआ था। जिसके बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मौके पर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले ही सरोज की शादी हुई थी और उसका दो साल का बेटा भी है। इस घटना के बाद भी मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर CRPF को बड़ी सफलता: जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की गई बरामद, इलाके में सर्चिंग तेज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सीआरपीएफ जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ