पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 28 मई 2022। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वन संसाधन और वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे, फलदार वृक्ष से पेड़ कटाई रुकेगी। अब ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाने पर जोर दिया जा रहा है। कोंडागांव में भी गारमेंट के कार्य हो रहे, सभी को रोजगार मिल रहा है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में बदला जाएगा। जहां गोबर खरीदी के साथ-साथ अन्य एक्टिविटी भी किया जाएगा। जिससे लोगो के पास पैसा जाएगा। गोबर से पेंट उत्पादन, बिजली, गोठान में तेल पेराई मशीन स्थापित कर कई रोजगार मूलक कार्य हो रहे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत कल मैंने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात की। लोगों से सीधी बातचीत कर योजनाओं का फीड बैक लिया। बस्तर में रुझान खेती की तरफ बढ़ा, सिंचाई की मांग बढ़ी है।
लोक संस्कृति को बचाने के लिए हम घोटूल और देवगुड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य कर रहे हैं। बस्तर के जन-जीवन मे बड़ा परिवर्तन आया है, भू-जल का उपयोग बढ़ा है। नालों को रिचार्ज करने की जरूरत है। पेयजल उपलब्धता के लिए हम घर-घर नल लगा रहे, बस्तर में ज़्यादा काम करने की ज़रूरत है। बस्तर में अब बैंकों की मांग हो रही है, जबकि यहां कभी बैंक की मांग नही होती थी, यह अच्छा संकेत है। बस्तर बदल रहा, विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हम विश्वास विकास सुरक्षा को लेकर कार्य कर रहे हैं। हमारे कार्यों से लोगों का विश्वास बढ़ा है, नक्सल पीछे हटे हैं।

Leave a Reply

Next Post

आरोग्य मंथन कार्यक्रम में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- योग को धर्म से जोड़ना ठीक नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 29 मई 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को आरोग्य मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने कहा कि योग को किसी धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि योग को लेकर कुछ लोग भ्रांतियां फैलाते हैं, जबकि निरोग रहने के लिए कोई […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट