पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने 25 फीसदी आहार भत्ता बढ़ाने का किया एलान, दो हजार रुपये मोबाइल खर्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 21 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  हिस्सा लिया और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता 25 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। साथ ही अब सिपाहियों को हर महीने मोबाइल खर्च के लिए दो हजार रुपये दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि साल 2020-21 में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार बहादुर पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आज इस अवसर पर मैं सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें लगातार कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा, मनोयोग और दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा। मैं प्रदेश के सभी शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ जरूरी कदम उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। 2019 के प्रयागराज कुंभ और लोकसभा सामान्य निर्वाचन व 2021 के त्रीस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रदेश पुलिस बल का उल्लेखनीय योगदान रहा है। कोरोना महामारी के दौरान यूपी पुलिस प्रदेश की जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में अभूतपूर्व परिश्रम करके जहां एक तरफ नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया वहीं, उनके द्वारा मानवता की सेवा की एक मिसाल भी कायम की गई।

Leave a Reply

Next Post

आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम. श्रीनिवास राव को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए न्यौता

शेयर करेछत्तीसगढ़ शासन की ओर से विधायक श्रीमती देवती कर्मा और श्रीमती तूलिका कर्मा ने दिया आमंत्रण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 21 अक्टूबर 2021। आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम. श्रीनिवास राव को आज विशाखापट्नम स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विधायक श्रीमती देवती कर्मा और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप