मिर्जापुर में सपा कार्यकर्ता की हत्या: धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश में हुई वारदात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मिर्जापुर 02 जनवरी 2025। मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली के हरना की गली में नए वर्ष की रात युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार की रात को हमले के बाद परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली में बुधवार की देर रात घर लौटते समय दबंगों ने 22 वर्षीय युवा सपा नेता प्रियांशु ओझा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद खून से लथपथ प्रियांशु को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने भी मौत की पुष्टि कर दी। 

बताया जा रहा है कि दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर प्रियांशु की हत्या कर दी। कई वर्षों से विवाद चल रहा था। वहीं मृतक के पिता सुरेश चंद्र ओझा ने कटरा कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने बताया कि कुल्हाड़ी से कई बार वार किया गया है। गली में काफी खून बिखरा हुआ है। उधर, कटरा कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

यूनियन कार्बाइड कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा निष्पादन, सीएम बोले- कांग्रेस कर रही दोमुंही राजनीति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 02 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कचरा निष्पादन को लेकर उठ रही आशंकाएं निर्मूल हैं। भोपाल के लोग 40 वर्षों से इसी कचरे के साथ रहते आए हैं इसलिए कांग्रेस या जो लोग इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं उन्हें इस विषय […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव