छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तापमान में नहीं होगा बदलाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 जून 2024। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चल सकती है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को सबसे गर्म रायपुर और तिल्दा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार,अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के उत्तरी व मध्य भागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। 

मौसम विभाग का कहना है कि सुकमा से मानसून पिछले 3 दिनों तक आगे बढ़ नहीं पाया है। इसके वजह से मानसून सक्रिय नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश में इन दिनों तेज धूप के साथ गर्मी और उमस लग रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई। एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चली। रायपुर लाभांडी में बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किए गए हैं।  

सोमवार को सबसे गर्म रायपुर और तिल्दा रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माना एयरपोर्ट, बिलासपुर और दुर्ग में 40.2, राजनांदगांव में 41.01, जगदलपुर में 35.6 पेंड्रा रोड में 39 और अंबिकापुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, ओडिशा से घर लौटते वक्त हादसा; पुलिस टीम मौके पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 11 जून 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दर्द सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक