मध्यप्रदेश प्रशासन की कार्रवाई: हत्यारे के घर पर चला ‘मामा’ का बुलडोजर, 10 एकड़ अवैध अतिक्रमण को ढहाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दमोह 15 अक्टूबर 2022। दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में युवक की हत्या के बाद पुलिस ने दो संदेही आरोपी रूपा वंजारा और भूरा बंजारा को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी गई थी। वहीं संदेहियों को पकड़ने के 24 घंटे बाद ही एक संदेही का अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर उस पर जेसीबी चलाई गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी भूरा बंजारा ने लखनपुरा में ही वन विभाग के पीएफ 364  रमना बीट में 10 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमित कर लिया था। चारो ओर से पत्थर की खखरी उठा ली थी। मौके पर पहुंचे हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, एएसआई विनोद करोलिया, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा और आरक्षक दीपेंद्र सहित वन परिक्षेत्र हटा से सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जेपी दुबे, बीटगार्ड यशवंत पांडेय, अरमान और हरीश सहित अन्य वनकर्मियो ने जेसीबी से खखरी तुड़वा दिया। इस अतिक्रमण के अलावा अन्य अतिक्रमण को भी पुलिस और वन विभाग ने चिन्हित किया है।

हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। रमना बीट में आरोपी ने 10 एकड़ से अधिक वन भूमि पर कब्जा किया था, जिसे तोड़ दिया गया है।

यह है मामला…
मडियादो थाना क्षेत्र के लखनपुरा निवासी प्रभु राजपाली पिता सूरज राजपाली की गुरुवार रात पत्थर पटककर हत्या कर दी गई थी, जिसका शव ग्रामीणों को शुकवार सुबह गांव के पास सिद्द बाबा स्थल पर मिला था। पुलिस द्वारा इस मामले में दो संदेहियों को पकड़ा गया था, जिनसे पूछताछ की गई थी। इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो गया कि दोनों संदेहियों ने घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता लिसिप्रिया आदिवासी बच्चों के बीच पहुंची : बोलीं- अंतर्राष्ट्रीय मंच में उठाएंगी हसदेव अरण्य क्षेत्र का मामला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर/ अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2022। हसदेव अरण्य को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन करने 11 साल की अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम शनिवार को बिलासपुर में आयोजित रैली में शामिल होंगी। इससे पहले शुक्रवार को वे अंबिकापुर के हरिपुर में आयोजित सम्मेलन […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस