48 साल के मशहूर एक्टर की नींद में हुई मौत, पैसों की तंगी से परेशान थे विकास सेठी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 सितंबर 2024। ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर विकास सेठी को लेकर बुरी खबर सामने आई है. 48 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका निधन नींद में हुआ. वो पैसों की तंगी से परेशान थे। रविवार का दिन टेलीविजन फैन्स के लिए काफी दुखद रहा. मशहूर एक्टर विकास सेठी के निधन को लेकर आई खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है. विकास सो रहे थे. सुबह जब नहीं उठे, तो उनकी वाइफ उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागीं, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आर्थिक तंगी से थे परेशान
सूत्रों के मुताबिक, विकास पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. उन्हें काफी समय से कोई काम नहीं मिल रहा था. वो इंडस्ट्री के कई दोस्तों के संपर्क में भी नहीं थे. टेलीविजन शो के अलावा विकास ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में रॉबी का किरदार भी निभाया था. उन्हें फिल्म में काफी पसंद भी किया गया था।

विकास सेठी 90 के दशक के मशहूर एक्टर्स में से एक रहे हैं. उन्होंने कहीं तो होगा, ससुराल सिमर का, गुस्ताख दिल और उतरन जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया था. वो जब भी किसी शो में नजर आए. अपने किलर लुक्स और दमदार एक्टिंग से दिल जीत लिया।

2018 में उनकी शादी जान्हवी सेठी से हुई थी. जान्हवी से शादी के बाद विकास जुड़वा बच्चों के पिता बने. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वो वाइफ और बच्चों संग कई पोस्ट भी शेयर करते रहते थे. हालांकि, पिछले चार महीने से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं थी. 12 मई को आखिरी बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। कहा जा रहा है कि पैसों की तंगी वजह से दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है. पर अब तक उनके निधन पर फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. विकास अपनी फैमिली के बेहद करीब थे. वो अपने बच्चों से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने हाथों पर जुड़वां बच्चों के नाम का टैटू भी बनवाया था। विकास सेठी के निधन ने फैन्स का दिल तोड़ है. हर कोई सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

एक्टर विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग से मिली हरी झंडी, 2026 में तमिलनाडु इलेक्शन लड़ने की तैयारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। तमिल सुपरस्टार विजय ने रविवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक मान्यता मिल गई है. एक्टर विजय ने कहा, ‘हमने 2 फरवरी को हमारे पार्टी की मान्यता के लिए चुनाव आयोग में […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'