ग्रीन पार्क टेस्ट का ग्रेटेस्ट मोमेंट:श्रेयस ने सेंचुरी के बाद हेलमेट चूमा, डेब्यू में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बने; जानिए इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कानपुर 26 नवंबर 2021 । ग्रीन पार्क टेस्ट में श्रेयस अय्यर की सेंचुरी और रवींद्र जडेजा की फिफ्टी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत पोजिशन में है। अय्यर ने 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। जडेजा ने 6 चौके लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने फिफ्टी के बाद अपने जाने-माने अंदाज में बैट को तलवार की तरह लहराया। वहीं, श्रेयस ने सेंचुरी के बाद हेलमेट चूमा।

जडेजा और अय्यर की जुगलबंदी

श्रेयस अय्यर और जडेजा जब क्रीज पर थे, तब भारत का स्कोर 4 विकेट पर 145 रन था। श्रेयस और जडेजा के बीच 226 गेंदों पर 121 रनों की साझेदारी हुई।

श्रेयस की सेंचुरी और उनसे जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

  • टेस्ट डेब्यू में सेंचुरी लगाने वाले श्रेयस 16वें भारतीय बैटर हैं।
  • 13वें ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने पहली पारी में ही ऐसा किया है।
  • घर में डेब्यू सेंचुरी लगाने वाले 10वें बैटर हैं।
  • कानपुर में टेस्ट डेब्यू में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बैट्समैन हैं। इससे पहले 1969 में गुंडप्पा विश्वनाथ ने टेस्ट डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी।
  • टेस्ट डेब्यू में सेंचुरी लगाने वाले पिछले 3 भारतीय मुंबई से हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में ईडन गार्डंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ, पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में सेंचुरी लगाई और अब श्रेयस अय्यर ने ऐसा किया।
  • ये रिकॉर्ड बनाने से चूक गए अय्यर
  • अगर टेस्ट डेब्यू के पहले ही दिन अय्यर अपना शतक पूरा कर लेते, तो वे ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन जाते। श्रेयस अय्यर पहले दिन 75 रन बनाकर क्रीज पर थे। डेब्यू के पहले ही दिन शतक बनाने वाले भारतीयों में वीरेंद्र सहवाग और पृथ्वी शॉ का नाम है।
  • ये भी अनोखी बात
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में ये भी कम ही देखने को मिलता है, जब दो विपक्षी खिलाड़ी एक मैच में खेल रहे हैं और दोनों का जन्म एक ही शहर में हुआ हो। श्रेयस अय्यर का जन्म मुंबई में हुआ है और न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर अजाज पटेल भी मुंबई में ही जन्मे हैं। अगला टेस्ट मुंबई में है।

Leave a Reply

Next Post

सत्यमेव जयते-2 Box Office Collection Day 1: जॉन अब्राहम स्टारर ‘सत्यमेव जयते 2’ की धीमी शुरुआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 नवंबर 2021 । जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ गुरुवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की सीक्वल है जो 2018 में रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जॉन […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला