शराबबंदी की मांग कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जान का खतरा, कहा- ‘शराब माफिया कभी भी हमला कर सकते हैं’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 18 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है। वे सोमवार देर शाम भोपाल के अयोध्या बाईपास स्थित शराब दुकान पर पहुंचीं और दुकान के सामने लगे पर्दे (नेट) हटवा दिए। इसके बाद वहां कुछ देर तक कुर्सी डालकर बैठी रहीं। स्थानीय लोग खासकर महिलाएं भी जुट गईं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन को घेरा। बता दें कि उमा भारती के निशाने पर इन दिनों शराब दुकानें और अहाते बने हुए हैं। उमा ने कहा, शराब दुकानों में अहाते की कानूनी तौर पर अनुमति नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की सहमति से अहाते खोल लिए जाते हैं। इसमें भारी भ्रष्टाचार होता है और हफ्ता वसूली से सबकी जेबें गरम होतीं हैं। इसलिए सब अपना कर्म भूल जाते हैं। उन्होंने कहा, तिलकधारी, जनेऊधारी और तलवारधारी अपने आप को भगवान का सेवक मानने वाले लोग अहाते आसानी से चलने देते हैं। मैं 7 नवंबर से अपना अभियान शुरू करने वाली थी, लेकिन अब लगता है कि यहीं पर टिक्कड़ (रोटियां) सिकेंगे। बता दें, उमा भारती ने 7 नवंबर से प्रदेश में शराब बंदी लागू होने तक घर छोड़कर शराब दुकान के सामने टेंट लगाकर रहने का एलान किया है।

उन्होंने कहा, दुर्गा जी और हनुमान जी के मंदिर के सामने शराब की दुकान और अहाता है। ये दुकान गैरकानूनी है। मैं 11 से 16 के बीच में यहां आना चाहती थी, लेकिन उज्जैन में प्रधानमंत्री और भोपाल में अमित शाह के कार्यक्रम थे। मैं नहीं चाहती थी कि उनके मध्यप्रदेश दौरे के समय कुछ करूं। मैं बीजेपी की कार्यकर्ता हूं, शिवराज जी की छोटी बहन हूं। उमा ने कहा, मैं उन्हें लज्जित होते हुए नहीं देख सकती। लेकिन जो हो रहा है, उसे देख नहीं पा रही हूं। ये दुकान मुझे छह महीने से अखर रही थी, ये दुकानदार कोर्ट से स्टे लेकर आ गए। मुझ पर शराब माफिया का हमला होगा। मुझ पर जाति और धर्म के भेद का आरोप लगाया जाएगा। शराब की दुकानें चलाने वाले लोगों को ताकत सत्ता से प्राप्त हुई है। मेरा इतना ही कहना है कि सत्ता से मिली ताकत सरकार वापस ले ले। मैं पांच महीने का इंतजार कैसे करूं।

उमा भारती ने कहा, अयोध्या बाईपास की जिस दुकान के सामने मैं पहुंची, वहां 40 साल पुराने हनुमान जी और दुर्गा जी के मंदिर बने हैं। मैं छह महीने से सरकार से इस दुकान को बंद कराने की बात कर रही हूं। सितंबर में दुकान बंद हुई और तीन दिन में ही वह कोर्ट का स्टे लेकर आ गया। इससे मुझे बहुत तकलीफ थी। मैं 7 नवंबर का इंतजार नहीं कर सकती थी। मैं यहां आई तो पता चला कि पूरे मप्र में किसी अहाते की अनुमति नहीं हैं। ऐसे स्थान पर जहां सामने मंदिर बने हैं, वहीं शराब पिलाई जा रही है। कम से कम इन्हें तो बंद कर दिया जाए।

Leave a Reply

Next Post

अवैध प्लाटिंग पर करें सख्त कार्रवाई: कलेक्टर

शेयर करेपुलिस परेड ग्राउण्ड में एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 18 अक्टूबर 2022। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज समय-सीमा की बैठक में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्याें में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप