‘महाभारत’ के शकुन‍ि मामा का निधन, एक्‍टर गूफी पेंटल ने 79 की उम्र में ली अंतिम सांस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 जून 2023। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक और सितारे ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में शकुनी मामा की भूमिका निभाने के बाद हर घर का जाना-माना चेहरा बन गए अभिनेता गूफी पेंटल का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। उनके भतीजे हितेन पेंटल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गूफी पेंटल 79 वर्ष के थे। हितेन पेंटल ने बताया, ‘‘ वह नहीं रहे। सुबह 9 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।” 

हितेन ने पहले बताया था कि अभिनेता उम्र संबंधी परेशानियों से पीड़ित हैं। हितेन ने कहा था, ‘‘उन्हें रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या हैं। वह काफी समय से अस्वस्थ हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह सात-आठ दिन से अस्पताल में हैं। शुरू में उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन फिलहाल स्थिर है।” 

पेंटल ने 1980 के दशक में ‘सुहाग‘, ‘दिल्लगी’, जैसी फिल्में करने के साथ ही ‘सीआईडी’ और ‘हेलो इंस्पेक्टर’ जैसे टेलीविजन धारावाहिक भी किए। हालांकि बी. आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में शकुनी मामा के उनके किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली और वह इस सीरियल के कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर भी थे। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते हैं।   पेंटल के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंद्रपुर/नागपुर 05 जून 2023। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि दर्दनाक दुर्घटना रविवार शाम करीब चार बजे नागभीड़ से 17 किलोमीटर दूर कनपा […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा