शिवसेना नेता संजय राउत तक पहुंची एक हजार करोड़ के जमीन घोटाले की आंच, बेटियों को पार्टनर की ED ने की जांच

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 03 फरवरी 2022। 1 हजार 34 करोड़ के भूमि घोटाले में जांच की आंच अब शिवसेना नेता संजय राउत के घर तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में प्रवीण राउत नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि प्रवीण राउत संजय राउत का करीबी है। राउत को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED ने सुजीत पाटकर नाम के शख्स के ठिकानों पर भी तलाशी ली। सुजीत संजय राउत की बेटी पूर्वशी और विदिता के फर्म में पार्टनर हैं। बताया जा रहा है कि प्रवीण राउत की पत्नी के खाते में संजय राउत की पत्नी के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। ईडी को इसके भी सबूत मिले हैं। प्रवीण राउत का रियल एस्टेट का कारोबार है। पुलिस का कहना है कि प्रवीण पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है मामला?

आरोप है कि हाउसिंग डिवेलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक उप कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके जमीन के फ्लोर स्पेस इंडेक्स में फेरबदल कर दिया। इश कंपनी को सिद्धार्थनगर इळाके में एक चॉल को विकसित करने का काम सौंपा गया था। वहां रहने वाले लोगों को बिना फ्लैट दिए ही उनकी जमीन बेच दी गई। इश मामले में ईडी ने पहले ही प्रवीण रावत की 72 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। HDIL के प्रमोटर राकेश वधावन और बेटे सारंग पर अन्य मामले में भी जांच चल रही है। पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक के 6118 करोड़ रुपये डुबाने के आरोप में ईडी जांच कर रही है। इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के लिए लाइफलाइन बना चीन का कर्ज, ओलंपिक के बहाने फिर लेने जा रहे इमरान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 फरवरी 2022। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने चीन के दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि यह अंदर की खबर नहीं है, जानकारों का मानना है कि ओलंपिक के बहाने वह कर्ज मांगने चीन जा रहे हैं। इसी हफ्ते […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड