पांच दिनों से लापता उद्योगपति कैरव गांधी का नहीं मिला सुराग, SIT गठित; कई राज्यों में छापेमारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 18 जनवरी 2026। जमशेदपुर के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवा उद्योगपति कैरव गांधी का पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस हाईप्रोफाइल अपहरण कांड ने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड में सनसनी फैला दी है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी कैरव गांधी का पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों के साथ-साथ आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।

कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसटोप्पा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल छह विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इन टीमों में चार डीएसपी, कई थाना प्रभारी और सरायकेला-खरसावां जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। सभी टीमों को अलग-अलग दिशाओं में जांच और छापेमारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिजनों को अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आ रहे हैं, जिनमें मोटी फिरौती की मांग की जा रही है। इन कॉल्स के विदेशों से आने की भी जानकारी सामने आई है, जिनमें इंडोनेशिया का नंबर शामिल बताया जा रहा है। फिरौती की रकम नहीं देने पर कैरव गांधी की हत्या की धमकी भी दी जा रही है, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों पहलुओं पर समानांतर जांच कर रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। झारखंड के साथ-साथ बिहार और अन्य राज्यों में भी लगातार दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। कैरव गांधी के अपहरण के बाद से भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कैरव गांधी, जमशेदपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति और ‘एम्पायर ऑटो’ के संचालक देवांग चंद्र गांधी के पुत्र हैं। घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस ने जल्द सफलता मिलने का दावा किया है, लेकिन परिजन और आमजन अब भी किसी ठोस जानकारी और सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मौन स्नान में महसूस हुआ संस्कृति का अद्भुत स्वर, श्रद्धा के साथ अनुशासन की अनूठी सीख दे गया सनातन का मेला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 19 जनवरी 2026। मौनी अमावस्या पर सनातनियों का ऐसा रेला जो हर घंटे रिकॉर्ड बनाता रहा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात से प्रयागराज में हर तरफ सिर्फ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में मौन धारण कर स्नान करने वालों की भीड़।इसमें सिर पर गठरी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण