मौन स्नान में महसूस हुआ संस्कृति का अद्भुत स्वर, श्रद्धा के साथ अनुशासन की अनूठी सीख दे गया सनातन का मेला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 19 जनवरी 2026। मौनी अमावस्या पर सनातनियों का ऐसा रेला जो हर घंटे रिकॉर्ड बनाता रहा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात से प्रयागराज में हर तरफ सिर्फ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में मौन धारण कर स्नान करने वालों की भीड़।इसमें सिर पर गठरी रखे आसपास के गांवों से आए लोग थे तो विशेष ट्रेनों-बसों से आए श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं थी। भक्ति के इस हुजूम में पढ़े-लिखे युवाओं की तादाद ज्यादा दिखी। श्रद्धा के इस मेले का खास बिंदु रहा, गजब का अनुशासन। न कहीं तेज शोर में गाने, न कहीं तोड़फोड़,न कहीं बैरियर पर खड़े होकर हो-हल्ला करना। तड़प तो बस इतनी कि बिना बोले और बिना व्यवधान त्रिवेणी में स्नान हो जाए।

वीआईपी संस्कृति को अपना कर सोशल मीडिया पर दिख रहे, सुर्खियां बटोर रहे बाबाओं के लिए बड़ी नसीहत दे गए एक ही दिन में पुण्य की डुबकी लगाने वाले करीब 4.52 करोड़ श्रद्धालु। प्रशासन ने जो व्यवस्था बनाई, उसी पर चलते गए। 

मां गंगा और आंखों में सिर्फ पवित्र त्रिवेणी
इनके मन में सिर्फ मां गंगा और आंखों में सिर्फ पवित्र त्रिवेणी थी। इस मौन स्नान में हर किसी ने बदलाव के उस अद्भुत स्वर को महसूस किया जो सनातन संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को दिखा रहा है। इसीलिए जब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने रथ पर जाने के लिए अड़े थे, उस दौरान भी उनके पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के बाद वापस जा रहे थे। मीडिया से उलट श्रद्धालुओं की कोई रुचि इस हंगामे को देखने में नहीं थी।

स्टेशन से संगम व अन्य घाटों तक, स्नान के बाद भंडारे में प्रसाद पाने तक और वहां से अपने घरों को लौट जाने तक। पंक्तिबद्ध श्रद्धालु मानो तय कर प्रयागराज आए थे कि अपने आचरण और व्यवहार से वे सनातन संस्कृति का मान बढ़ाकर अपने घरों को लौटेंगे। 

किन्नर सनातनी अखाड़े की महामंडलेश्वर ने किया बिना तामझाम के स्नान
जहां कोई भटके, उसे रास्ता दिखाने के लिए युवा भक्त स्वयं आगे आ रहे थे। किन्नर सनातनी अखाड़े की महामंडलेश्वर खुद नियमानुसार तय संख्या में संतों के साथ पैदल ही बिना तामझाम के स्नान के लिए आईं और बिना मीडिया इवेंट बनाए वापस चली गईं। किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं।

सचमुच, प्रयागराज ने मौनी अमावस्या के दिन सनातन संस्कृति की ऐसी तस्वीर देखी है जिसके और विस्तार की जरूरत है। प्रशासन की ओर से ऐसी तैयारी हर पर्व पर की जाए और त्योहार मनाने का ऐसा ही जतन हर सनातनी करे तो ऐसी मिसालें और भी बनती रहेंगी। तीर्थराज प्रयाग से यही संदेश सदियों से पूरे संसार को दिया जाता रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद भिवंडी में भिड़े BJP और केवीए समर्थक, पत्थरबाजी से बिगड़ा माहौल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भिवंडी 19 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद तनाव बढ़ गया। नगर निगम चुनाव के नतीजों के एलान के बाद रविवार को भिवंडी में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक महेश चौघुले […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान