जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 05 जून 2026। केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी बीती रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दे दिया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में रहने वाला रमेश कुंजाम 35 वर्ष को नक्सल मामले में जेल हो गया था। जिसके ऊपर नक्सल मामले को लेकर 3 मामले चल रहे थे। 

नक्सल मामले होने के कारण रमेश को केंद्रीय जेल दंतेवाड़ा में रखा गया था। लेकिन नवंबर 2025 में उसे जगदलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार की रात को रमेश बाथरूम करने के लिए गया हुआ था। जहां बाथरूम में बिखरे पानी में उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा।  रमेश की आवाज को सुनकर अन्य कैदियों ने उसे जेल पहरियो की मदद से महारानी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रोची 05 जून 2026। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित माध्यमिक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा के उर्दू विषय का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में असंतोष और नाराजगी का माहौल है। परीक्षार्थियों का आरोप है कि उर्दू विषय के कई विवादित प्रश्नों पर दर्ज कराई […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज