‘स्मृति ईरानी ने भद्दे ढंग से लिया राष्ट्रपति का नाम’, अधीर रंजन का स्पीकर को पत्र

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 जुलाई 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है। चौधरी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत की कि ईरानी ने लोकसभा में भद्दे ढंग से राष्ट्रपति का नाम लिया था। कांग्रेस नेता ने स्पीकर से मांग की कि ईरानी पर कार्रवाई की जाए। चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ईरानी ने सदन में अपने संबोधन के दौरान चिल्लाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया था। उन्होंने ‘मैडम’ या ‘श्रीमती’ शब्दों को राष्ट्रपति के नाम के साथ इस्तेमाल नहीं किया। यह देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान मुर्मू को नीचा दिखाने जैसा है। 

सदन की कार्रवाई से निकालें शब्द
स्पीकर को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा, ‘मैं यह भी बताना चाहूंगा कि जिस तरह से श्रीमती स्मृति ईरानी सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। वह माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती जैसे आदरसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए बगैर बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ चिल्ला रही थीं। यह माननीय राष्ट्रपति के पद के स्तर को कम करने जैसा है। इसलिए, मैं मांग करता हूं कि श्रीमती स्मृति ईरानी के उन शब्दों को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से निकाल दिया जाए।’

भाजपा पर लगाया राजनीति का आरोप
चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अनावश्यक रूप से खुद को ऊपर दिखाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम को लेकर राजनीति करनी चाही। ईरानी ने मामले में बेहद अनुचित व्यवहार किया है। सोनिया गांधी को मौखिक और शारीरिक रूप से निशाना बनाने के साथ इस मामले में सदन में जैसा माहौल बनाया गया वैसा संसदीय इतिहास में कभी नहीं हुआ। चौधरी ने लिखा, ‘महामहिम राष्ट्रपति के बारे में गैरजरूरी और अनावश्यक संसदीय गतिरोध के कारण मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति मेरे मन में बेहद सम्मान है। मुझे खेद है कि यह सारा विवाद सिर्फ मेरे जुबान फिसलने के कारण आरंभ हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरी मातृभाषा बांग्ला है और मैं हिंदी के प्रति बहुत सहज नहीं हूं। यह दुखद है कि महामहिम राष्ट्रपति का नाम सत्तारूढ़ दल ने सस्ती लोकप्रियता और राजनीतिक रूप से दूसरों पर हावी होने के लिए घसीटा।

सोनिया गांधी से दुर्व्यवहार का भी जिक्र
अधीर रंजन ने पत्र में सोनिया गांधी के साथ किए गए बर्ताव का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मेरी टिप्पणी पर अनावश्यक रूप से सोनिया गांधी जी का नाम घसीटा गया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर कार्यवाही के बाद जिस तरह एक वरिष्ठ सांसद और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बर्ताव किया गया संसद की गरिमा को गिराता है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सत्तारूढ़ भाजपा का व्यवहार संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

मुझसे चूकवश गलत शब्द निकला था : चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी पत्र भेजकर माफी मांगी है। उन्होंने अपने पत्र स्पष्ट किया है कि वे बंगाली हैं और चूक वश उनसे गलत शब्द निकल गया। 

Leave a Reply

Next Post

'पिछले आठ वर्षों में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम हुआ' बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 जुलाई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहले अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शिरकत करने विज्ञान भवन पहुंचे। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण भी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक