ट्रेन में डकैती की साजिश, नौ महिलाएं गिरफ्तार; RPF की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की योजना बनाने के आरोप में मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे के अनुसार, बुधवार रात कुर्दुवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ अपराध रोकथाम और जांच दल ने प्लेटफॉर्म पर तीन महिलाओं को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। जांच के बाद उन्हें स्टेशन परिसर से बाहर जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं। आरपीएफ कर्मियों ने डिवीजन के अन्य स्टेशनों को सूचना देकर उन पर नजर रखने को कहा।

संदिग्ध महिलाएं जेउर स्टेशन पर उतरीं और फिर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं। आरपीएफ टीम ने उन पर निगरानी जारी रखी और उन्हें सोलापुर स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि वे एक डकैत गिरोह का हिस्सा थीं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजनों में सक्रिय था। 18 से 40 वर्ष की आयु की ये महिलाएं धाराशिव जिले की निवासी हैं और बाद में उन्हें कुर्दुवाड़ी में सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4) (डकैती की तैयारी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

'पहले चरण में टूटे सारे रिकॉर्ड, जनता ने परिवर्तन के लिए किया मतदान', बंगाल में बोले अमित शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 24 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने जहां चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दिया है, वहीं अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारी में पूरी ताकत झोंकते नजर आ […]

You May Like

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म....|....ब्रह्मपुत्र में बढ़ेगा पानी का बहाव....|....गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास....|....महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर?....|....दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी....|....300 की आबादी भगवान भरोसे, पुल के इंतजार में कलंगी टोला....|....बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा....|....राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार