उर्वशी रौतेला का ‘मैजिकल सेवन’

admin
शेयर करे

सात का सितारा बुलंद: उर्वशी रौतेला और लकी नंबर 7 का ग्लैमरस कनेक्शन

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 दिसंबर 2025। कहते हैं कुछ नंबर किस्मत के दरवाज़े खोल देते हैं और उर्वशी रौतेला के लिए 7 बिल्कुल वैसा ही साबित हो रहा है। यह महज़ इत्तेफ़ाक़ नहीं, बल्कि स्टाइल, पहचान और ग्लोबल असर का एक खूबसूरत संगम है। इस बार ‘सात’ ने उर्वशी को न सिर्फ़ सुर्ख़ियों में रखा, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय फैशन फोर्स के रूप में और मज़बूती से स्थापित कर दिया। ग्लोबल स्टाइल आइकन उर्वशी रौतेला को हाल ही में ‘ग्लोबल ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया। एक ऐसा सम्मान जो सिनेमा की सीमाओं से आगे बढ़कर फैशन और पॉप कल्चर में उनके बढ़ते प्रभाव की मुहर लगाता है। लेकिन इस उपलब्धि को सबसे ज़्यादा चर्चा में लाया उनका वह आउटफिट, जिसने फैशन की दुनिया में हलचल मचा दी। उर्वशी ने करीब ₹7 करोड़ की एक्सक्लूसिव काउचर ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर कदम रखा। इस शानदार कृति को बेलारूस की मशहूर डिज़ाइनर दशा ने डिज़ाइन किया था। हाई फैशन आर्टिस्ट्री, ड्रामेटिक डिटेलिंग और बोल्ड ग्लोबल एस्थेटिक्स का यह मेल सोशल मीडिया से लेकर फैशन क्रिटिक्स तक—हर जगह छा गया। उर्वशी का आत्मविश्वास और ग्रेस इस काउचर को और भी यादगार बना गया।

यहीं ‘सात’ का जादू थमा नहीं। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025, किंगडम ऑफ सऊदी अरब में, उर्वशी ने एक बार फिर फैशन का तापमान बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने ₹7 लाख की चॉइस डिजाइनर आउटफिट कैरी की जहां लग्ज़री, एलिगेंस और ग्लोबल ग्लैमर का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिला। नतीजा? फैशन क्रिटिक्स और फैंस—दोनों मंत्रमुग्ध। ₹7 करोड़ की काउचर ड्रेस और ₹7 लाख का डिजाइनर लुक—दो अलग मंच, दो अलग बयान, और बीच में एक ही कॉमन फैक्टर: लकी नंबर 7। यही ‘सात’ उर्वशी रौतेला के लिए पहचान, प्रभाव और इंटरनेशनल अपील का प्रतीक बन चुका है। आज उर्वशी सिर्फ़ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक ऐसी ग्लोबल फैशन फोर्स हैं, जिनका हर कदम ट्रेंड सेट करता है और जिनके साथ ‘सात’ हमेशा साथ चलता दिखता है।

Leave a Reply

Next Post

“जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया”: जगत प्रकाश नड्डा

शेयर करेनिरंतर सेवा, निरंतर विकास का सशक्त मॉडल है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला