पूर्व सीएम बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली ही हाफ कर दी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 जून 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी पर जमकर बरसे हैं। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी। एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। प्रदेश की जनता बेहद परेशान है, लेकिन गारंटी लेने वाले अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं। 

उन्होंने आगे लिखा कि आप सबसे कहना है कि तापमान बहुत अधिक है। गर्मी और लू से हम सबको अपना, अपने बच्चों का और घर के बुजुर्गों का ख़्याल रखना है। दिन में बच्चों को धूप में न खेलने दें। बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें। बहुत आवश्यक कार्य न हो तो आप भी घर से न निकलें। ओआरएस, नींबू शिकंजी, ग्लूकोज और आम पना इत्यादि ठंडी चीजें पीते रहें। 

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024: महान स्पिनर हरभजन सिंह ने जालंधर में डाला अपना वोट, कहा- VIP संस्कृति नहीं होनी चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जालंधर 01 जून 2024। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार (1 जून) को अपने गृहनगर जालंधर में चल रहे लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में अपना वोट डाला। आप के राज्यसभा सांसद ने जालंधर में मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए