कूनो पार्क से बाहर निकल गांव में घुसा चीता, ग्रामीणों में दहशत, मौके पर वन अमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्योपुर 02 अप्रैल 2023। कूनो नेशनल पार्क से ओबान नामक चीता बाहर निकलकर एक गांव में पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस चीते का नाम ओबान बताया जा रहा है, जो सितंबर 2022 में नामीबिया से भारत लाया गया था। फरवरी में ही इन चीतों को बड़े बाड़ों से खुले जंगल में छोड़ा गया है। यह चीता जिले की विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास के इलाके में है। ग्रामीण उससे बचने के लिए लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है और ओबान की सर्चिंग की जा रही है।

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को प्रोजेक्ट चीता के तहत बसाया गया है। इन चीतों को 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इन्हें दो महीने तक क्वारंटाइन रखने के बाद बड़े बाड़ों में छोड़ा गया था। फरवरी में ही इन चीतों को बड़े बाड़ों से खुले जंगल में छोड़ा गया है। रविवार को सूचना मिली कि ओबान नाम का चीता पार्क एरिया से बाहर निकलकर विजयपुर तहसील के गोली पुरा और झाड़ बड़ौदा गांव के पास पहुंच गया। ग्रामीणों ने खेत में चीते को देखा तो डर गए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी ग्रामीणों ने हाथों में लाठी-डंडे ले लिए। साथ ही चीते के बाहर निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग और प्रोजेक्ट चीता के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच चुके हैं। चीता खेत में बैठा था। वन विभाग की टीम उसका रेस्क्यू कर रही है।  

शाम तक पार्क में आ जाएगा चीता

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि रेस्क्यू जारी है। वन विभाग की टीमें चीते पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू के दौरान ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। उसे धीरे-धीरे कूनो पार्क में लाने की कोशिश की जा रही है। शाम तक यह चीता कूनो पार्क में पहुंच जाएगा। चीते या किसी नागरिक की सुरक्षा को खतरा पैदा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पहाड़ी कोरवा दंपती ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जशपुर 02 अप्रैल 2023। जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी और 2 बच्चों समेत 4 लोगों की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। बगीचा थाना क्षेत्र के सम्हार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ