यूक्रेन के पहले बड़े शहर पर रूस ने जमाया कब्जा, मेयर ने जनता से कहा- रूसी सेना का मानो आदेश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 03 मार्च 2022। यूक्रेन के पहले सबसे बड़े शहर पर रूस ने कब्जा कर लिया है। मेयर ने इस बात की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर अपने लोगों से कहा कि अब वे रूसी सेना का आदेश मानें। रूस के खेरसन शहर में लगभग 3 लाख लोग रहते हैं। यह राजधानी कीव से 300 मील दक्षिण में है। बता दें कि रूस इस शहर पर पिछले तीन दिनों से हमले कर रहा है। यहां रिहाइशी इलाकों और अस्पतालों को भी नहीं बख्शा गया है। हालांकि यूक्रेन की सरकार की तरफ से इस शहर पर रूसी कब्जे को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। 

बुधवार रात ओडेशा शहर पर भी रूस की सेना ने हमला कर दिया। इसे यूक्रेन की पोर्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। यह खेरसन से लगभग 125 मील की दूरी पर पश्चिम में स्थित है। जानकारों का कहना है कि रूस के वॉरशिप ओडेसा के तट पर पहुंच गए हैं और कभी भी हमला कर सकते हैं। 

खेरसन के मेयर ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, शहर अब भी यूक्रेन के नियंत्रण में है लेकिन अब यह पूरी तरह टूट चुका है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी करके कहा कि यूक्रेन के लोग रूस की सेना का जमकर मुकाबला करें। हमें उनके सामने हार नहीं मानना है। उन्होंने कहा कि हम वही लोग हैं जो कि रूस के विमानों को ध्वस्त कर रहे हैं। हम न तो उन्हें यहां शांति से रहने देंगे और न ही भोजन करने देंगे। 

जेलेंस्की ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या रूस ने कुछ शहरों पर कब्जा जमा लिया है या फिर अब भी वे यूक्रेनी नियंत्रण में हैं। वहीं खेरसन के मेयर ने कहा कि रूस के 10 हथियारबंद सैन्य अधिकारी सिटी हॉल की बिल्डिंग में पहुंचे थे। रूस के इन अधिकारियों ने कहा कि वे लोग इस शहर का प्रशासन अपने हाथ में लेना चाहते हैं।  बता दें  कि इससे पहले यूक्रेन के दो प्रांतों पर रूस कब्जा कर चुका है। इन्हें अलगाववादी प्रांत माना जाता है। इसी तरह खेरसन पर भी रूस अपना अधिकार करना चाहता है। यह शहर ब्लैक सी के किनारे है और डोनेत्स्क से 260 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में यूक्रेन पर पकड़ बनाने के लिए इस शहर को अहम माना जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

बिहार में धमाका: भागलपुर में सात लोगों की मौत से सनसनी, घर में बम बनाए जाने का शक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भागलपुर 04 मार्च 2022। बिहार के भागलपुर में शक्तिशाली धमाके में सात लोगों की मौत हो गई। धमाका गुरुवार रात हुआ। इसकी वजह से तीन मंजिला जमींदोज हो गया। आसपास के कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप