वो जरा सच क्या बोलीं कि हंगामा हो गया। विरोध प्रदर्शन में दोनो विधायकों के नामों के खिलाफ भाजपा नेत्रियों ने जमकर नारे भी लगाए !

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान
एमसीबी ( सरगुजा) – शराब वैध हो या अवैध हो सुरूर तो दोनो में चढता है। फर्क यह है कि एक में सरकार को राजस्व मिलता है और दूसरे में सरकार को राजस्व की क्षति बताई जाती है। मनेन्द्रगढ़ के होटलों में बिक रही अवैध शराब के बंद करने को लेकर और छत्तीसगढ़ मे शराब बंदी का वादा करके सत्ता में बैठी कांग्रेस के खिलाफ बीते शनिवार को भरतपुर- सोनहत विधायक के कार्यालय के सामने बैठकर विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन कर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियां मनेन्द्रगढ़ विधायक और भरतपुर-सोनहत विधायक के नामों के खिलाफ शराब की बोतलों को तथा चीखने को सामने रखकर दो घंटे तक जमकर नारे बाजी करती रहीं।
दरअसल विधायक भरतपुर-सोनहत के कार्यालय के सामने भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा किए गए इस प्रदर्शन का एक कारण दो से तीन दिन पूर्व मीडिया द्वारा महिला कांग्रेस की ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष से शहर के होटलों में बिक्री हो रही अवैध शराब के विषय को लेकर पूछा गया सवाल है जिसमें महिला कांग्रेस की ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष ने मीडिया से यह कह दिया कि यहां तो हर होटलों में शराब बिक रही है। सब बंद कर देंगे तो हम भी बंद कर देंगे। बस इसी बात को लेकर विधायक भरतपुर-सोनहत कार्यालय के सामने शराब बंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा नेत्री डा. रश्मि सोनकर ने मीडिया से कहा कि अब तो सत्ता पक्ष के लोग खुद ही कबूल रहे हैं। चुनाव से पहले शराब बंदी को लेकर हाथ में गंगा जल लेकर जनता के साथ कांग्रेस ने जो छल किया है। उसी का हम विरोध कर रहे हैं। इसी बात लेकर विधायक के कार्यालय के सामने महिला मोर्चा की नेत्रियां अनोखे रूप में अलग- अलग कंपनी को शराब की बोतल और चीखना को सामने रखकर दोनो कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध स्वरूप कोटेशन लिखी तखतियों को हाथ में रख कर नारेबाजी करती रहीं। इस विरोध प्रदर्शन में एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के साथ, जे के सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, धरमपाल सिंह, संजय गुप्ता, मनीष सिंह, मनोज केशरवानी, विवेक अग्रवाल, सरजु यादव,  अजमुद्दीन अंसारी, डा. रश्मि सोनकर , अनुपमा निशी, प्रिती त्रिवेदी, अल्का गांधी, शकुंतला विश्वकर्मा, प्रियंका गौतम, बबिता सिंह, आइशा अजीमा, कीर्ति राणा, सुनीता शर्मा, शीला शुक्ला,अर्चना विश्वकर्मा, शकुंतला सिंह, शुनीता शर्मा, ज्योति मांझी, अर्थना उरमलिया, श्याम सेन, मीरा यादव, रानी साहू, पूजा गुप्ता, सुषमा कुशवाहा, लक्ष्मीबाई पनिका, मीनू पटेल, अनिता, यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, राजेश, आकाश, रवि, ललन तथा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

मिस्र के राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि, विदेश मंत्रालय ने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 27 नवंबर 2022। अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि कै तौर पर शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति फत्ताह अल-सिसी को न्योता भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन