आदिवासी समाज ने नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को लिखा पत्र, आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने का किया आग्रह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 फरवरी 2023। राज्य में 76 फीसदी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। विधानसभा से पास होने के बाद आरक्षण संशोधन विधेयक को अभी तक राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है। 76% आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल का हस्ताक्षर नहीं हुआ है इसी बात को लेकर आदिवासी समाज ने नए राज्यपाल को पत्र लिखा है। समाज ने नवनियुक्त राज्यपाल से 32% ST आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है। बता दें कि बीते दिन ही छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने शपथ ली है। छत्तीसगढ़ में आरक्षण विवाद के बीच नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई है।

आरक्षण बिल को लेकर सरकार और राज्‍यपाल के बीच विवाद की स्थिति बनी

आरक्षण बिल को लेकर सरकार और राज्‍यपाल के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। राज्‍यपाल अनुसुइया उइके के पास आरक्षण बिल भेजा गया था, लेकिन उइके ने बिल पर हस्‍ताक्षर नहीं किए, जिसके सरकार की ओर से छत्‍तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। वहीं, अब केंद्र सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में विश्‍व भूषण हरिचंदन को नया राज्‍पाल बनाया है।

Leave a Reply

Next Post

सीडब्ल्यूसी मेंबर्स के लिए नहीं होंगे चुनाव, कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे नॉमिनेट, रायपुर में स्टीयरिंग कमेटी में हुआ फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर इलाके में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन जारी है। यहां पहले दिन स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि महाधिवेशन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का चुनाव नहीं होगा। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला