‘लोगों को हथकड़ी बांधकर मौत के घाट उतारा जा रहा’, हमास की बर्बरता पर इस्राइली रक्षा बलों का दावा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई है। जंग जारी है और दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार चल रही हैं। इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा है। हालांकि, इस बीच इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसने लोगों के साथ जॉम्बी जैसा व्यवहार किया है। बता दें, इस्राइल के 1200 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं कई लोगों के बंधक बनाए जाने की खबर सामने आ रही है। इस्राइल के रक्षा बलों ने दावा किया कि हमास ने कई लोगों को बंधक बना लिया है और उन्हें मौत की सजा दी जा रही है।

आईडीएफ के अधिकारी जोनाथन कॉनरिकस ने बताया, ‘बच्चों को मारने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन हमारे लिए इस पर विश्वास करना मुश्किल था। हम यह यकीन नहीं कर पा रहे थे कि हमास इतनी बर्बरता पर उतर आएगा। हालांकि, गवाहों के सामने आने से इसकी पुष्टि हो गई है कि हमास यही कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हमास जॉम्बी फिल्म की तरह गाजा पट्टी में इस्राइल की महिलाओं और बच्चों को हथकड़ी लगाकर मौत के घाट उतार रहा है। बता दें, यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस्राइल ने शनिवार को आतंकवादियों के अचानक हुए हमले के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की। 

इस्राइल ने दावा किया कि गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकाने हैं। सुरंगों और बंकरों से यह नेटवर्क चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह इन ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इस्राइल लेबनान के हमलों से भी जूझ रहा है। ऐसे में आईडीएफ लेबनान को नियंत्रित करने की भी कोशिश कर रहा है। 

अब तक क्या कुछ हुआ?

आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं। अब तक दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। इनमें 2400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए हैं, तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेनी की गोलीबारी में 1200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस बीच इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना हमास का नामोनिशान तक मिटा देगी।

Leave a Reply

Next Post

‘हिंसा भड़काने वाले वीडियो-तस्वीरों को फैलाने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई’, राज्य सरकार ने दिया आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 12 अक्टूबर 2023। मणिपुर में पांच महीने से अधिक समय से हिंसा जारी है। इस बीच, हिंसाओं से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पहले महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने फिर दो मैतेई युवकों को गोली मारने की वीडियो सोशल मीडिया […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च