चेन्नई एयरपोर्ट से 100 करोड़ की हेरोइन और कोकीन जब्त, कस्टम के हत्थे चढ़ा तस्कर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 13 अगस्त 2022। चेन्नई एय पोर्ट पर कस्टम्स विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इथियोपियाई एयरलाइंस से अदीस अबाबा से पहुंचे एक यात्री से 9.590 किलोग्राम वजन की हेरोइन और कोकीन जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारी अनिल कुमार की खुफिया जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई थी।

चेन्नई एयर कस्टम द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 11 अगस्त को इथोपियन एयरलाइंस द्वारा अदीस अबाबा से पहुंचे एक भारतीय यात्री इकबाल बी उरंदादी को एआईयू अधिकारियों ने रोका। उनसे 9.590 किलोग्राम वजन वाली हेरोइन और कोकीन जब्त की गई, जिसकी करीब 100 करोड़ रुपये है। बयान के मुताबिक, “यात्री और उसके सामना की जांच करने पर कोकीन और हेरोइन मिले। यात्री ने इसे चेक-इन बैगेज और जूते में छिपा रखा था। इसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत जब्त किया गया था। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

Leave a Reply

Next Post

सरकारी नौकरी के लिए लड़कियों को किसी के साथ सोना पड़ता है, कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरू 13 अगस्त 2022। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और विधायक प्रियंक खड़गे ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी के लिए लड़कों को घूस देना पड़ता है जबकि लड़कियों को किसी के साथ सोना […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक