कबूतरबाजी की दुनिया में दिखेंगे जितेंद्र और पूजा भट्ट

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 नवंबर 2025। निर्माता ख्याति मदान की नई फिल्म कबूतरबाजी में जितेंद्र कुमार और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। पंचायत, कोटा फैक्ट्री और भागवत: चैप्टर वन – राक्षस जैसे प्रोजेक्ट्स से दर्शकों का दिल जीत चुके जितेंद्र इस फिल्म में एक जुनूनी कबूतरबाज़ की भूमिका निभाएंगे, जबकि पूजा भट्ट उनकी माँ के रूप में एक गहराई भरा किरदार निभा रही हैं। निर्मात्री ख्याति मदान ने कहा, “यह कहानी परंपरा और भावनाओं का संगम है जहाँ कबूतर उड़ते हैं, पर दिल ज़मीन पर जुड़ते हैं।

फ़िल्म के सह-निर्माता हितेश केवल्या और डेब्यू डायरेक्टर बिलाल हसन इस मानवीय कथा को पर्दे पर उतारेंगे। कबूतरबाज़ी जैसी प्राचीन भारतीय परंपरा के इर्द-गिर्द बुनी यह कहानी विरासत, रिश्तों और जुनून की सच्ची उड़ान पेश करेगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की एसआईआर निगरानी समिति की बैठक संपन्न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 नवंबर 2025। देश के 12 राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। यह एसआईआर को लेकर कांग्रेस की निगरानी समिति की बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र