गृहमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 नवंबर 2022। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया व  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया उपस्थित थीं।
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 37 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 21 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई। 16 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया है। बैठक में  मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ , मुख्य सचिव विधि श्री राम कुमार तिवारी,  पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित पुलिस तथा विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई में नए कप्तान के सवाल पर पूर्व क्रिकेटर बोले- जब तक धोनी हैं कोई और कप्तान नहीं हो सकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 नवंबर 2022। आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया है। अब सभी टीमें 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम तैयार करेंगी। चेन्नई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप